{"_id":"64fefff378f37dd3c700d639","slug":"drivers-given-training-to-drive-ac-buses-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13156-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चालकों को दिया एसी बस चलाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चालकों को दिया एसी बस चलाने का प्रशिक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डिपो के चालकों को सोमवार को एसी बस चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कंपनी द्वारा आधे घंटे तक बस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। 7 सितंबर को डिपो से 4 नई वातानुकूलित बसें डिपो को मिली थीं। अभी 11 बसें और आनी हैं। वर्क्स मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि एसी बसों को चलाने में चालकों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए चालकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि अभी डिपो के पास चार एसी बसें हैं जोकि चंडीगढ़ के रूटों पर चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि डिपो के पास जल्द ही अन्य एसी बसें भी आने वाली हैं। बसों को जयपुर व अन्य रूटों पर चलाया जाएगा।
जल्द रूटों पर दौड़ेंगी 15 और बसें
महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि डिपो में 15 सामान्य बसें इंश्योरेंस की वजह से काफी समय से खड़ी थीं। कुछ समय पहले क्लर्कों की हड़ताल होने की वजह से इंश्योरेंस का कार्य नहीं हो पाया था। इंश्योरेंस का पैसा अब कंपनी को जमा करा दिया है। एक से दो दिन के अंदर सभी बसों का इंश्योरेंस आ जाएगा। बसों की पासिंग होते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।