{"_id":"6470e4e66ba3bbfae107e776","slug":"driver-arrested-with-tractor-trolley-filled-with-sand-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-5348-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली सहित चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली सहित चालक गिरफ्तार
Fri, 26 May 2023 10:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 26 May 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। यमुना नदी से अवैध रूप से रेत चोरी करने के आरोप में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित यमुना नदी से रेत चोरी कर लोगों को बेचता है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक मोटर साइकिल सवार तिगांव की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। आरोपी अमित पुलिस की टीम को देखकर फरार हो गया। उसके पीछे रेत लेकर ट्रैक्टर आ रहा था। ट्रैक्टर चालक भी ट्रैक्टर को मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने चालक साहिल समेत ट्रैक्टर ट्राली काबू कर लिए। पुलिस के अनुसार अमित अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आ रहा था लेकिन पुलिस को देखकर खुद बाइक से फरार हो गया। इसी बीच ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने रेत के साथ पकड़ लिया।