{"_id":"60f311b18ebc3e6d8f79b052","slug":"drinking-water-supply-will-increase-by-30-percent-in-the-city-from-august-1-faridabad-news-noi59414670","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में एक अगस्त से 30 प्रतिशत बढ़ेगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में एक अगस्त से 30 प्रतिशत बढ़ेगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 लघु सचिवालय में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की शनिवार को दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शहर में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को जल्द पानी की समस्या से निजात मिलेगी। एक अगस्त से शहर में 60 एमएलडी यानी 30 प्रतिशत अधिक पेयजल की सप्लाई शुरू होगी। इसके लिए छह रैनीवेल को शुरू करवा दिया गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सिटी बस सर्विस को शहर में बेहतरीन रिस्पांस मिला है, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर के व्यस्त क्षेत्रों में नए रूट की तलाश कर इसके फेरे बढ़ाए जाएं। फरीदाबाद व गुरुग्राम के बीच भी इसी सेवा के तहत इंटरसिटी बस सर्विस शुरू की जाएगी। इससे दोनों औद्योगिक शहरों के बीच आने-जाने वाले हजारों लोगों को प्रतिदिन फायदा होगा। शहर के रेलवे लाइनों के नीचे बने तीन अंडरपास में बारिश के पानी भरने की समस्या रहती थी। इस समस्या के समाधान के लिए एफएमडीए ने यहां मोटरों की संख्या बढ़ाई है। इसके साथ ही यहां के पानी का डिस्पोजर एक मुख्य ड्रेनों में करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
टैंकरों के लिए अलग फीडर स्टेशन बने
इसके साथ ही शहर में बड़ी संख्या में टैंकरों से पानी की आपूर्ति होती है। इनमें औद्योगिक क्षेत्रों में भी आपूर्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एफएमडीए को निर्देश दिए गए हैं कि टैंकरों में पानी भरने के लिए अलग से फीडर स्टेशन तैयार किए जाएं जिससे लोगों को अवैध बोरिंग से पानी न लेना पड़े। इसके लिए रेट भी तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व से पश्चिम जोड़ने के लिए दो सड़कों को होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर से दक्षिण की तरफ शहर को जोड़ते हैं। अब पूर्व से पश्चिम शहर को जोड़ने के लिए दो सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें एक अनखीर से सेक्टर-28 होते हुए मंझावली तक और दूसरी सोहना रोड से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ेगी। एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने बताया कि फरीदाबाद व गुरुग्राम सहित कई स्थानों पर जमीन अधिग्रहण न होने की वजह से कई सड़कें बीच में अधूरी रह जाती हैं। इससे सड़क, पेयजल व सीवर लाइन में भी दिक्कत आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए स्मार्टसिटी द्वारा पहले से बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को और ज्यादा विकसित किया जाएगा। शहरी 14 ब्लड बैंक को एफएमडीए के एक पोर्टल पर इकट्ठा किया जा रहा है।