फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water supply stalled in the society for four days

चार दिन से सोसाइटी में पेयजल आपूर्ति ठप, लोगों ने किया प्रदर्शन

Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled in the society for four days
फरीदाबाद। बारिश के चार दिन बाद भी शहर वासियों को बिजली और पेयजल समस्या से निजात नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एलीट फ्लोर सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि 1200 लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन बिल्डर कोई सुनवाई नहीं करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो वह कोई बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। वहीं दूसरी तरफ कई क्षेत्रों में बिजली की समस्या बरकरार रही।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि चार दिन पहले आंधी ओर बारिश से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित कालका पब्लिक स्कूल की दीवार टूटने से सोसाइटी को जाने वाली पानी की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसे बिल्डर ने अब तक ठीक नहीं कराया है। सोसाइटी वासियों ने बिल्डर से कई बार बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण सोसाइटी के 1200 फ्लैट वासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरीवश एक हजार से 1200 रुपये तक के प्राइवेट टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि बिल्डर के प्रतिनिधियों ने जल्द पाइप लाइन ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी में सीवर-पानी को लेकर प्रदर्शन
जनता कॉलोनी में पिछले कई दिनों से पेयजल और सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने सबसे पहले मुख्य अभियंता रामजी लाल से मुलाकात करने की कोशिश की। उनके कार्यालय में न मिलने पर लोगों ने निगम मुख्यालय में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि कॉलोनी में जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वह निगम का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी कॉलोनी में पेयजल संकट गहराया
गांधी कॉलोनी में एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है। नगर निगम की ओर से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को इधर-उधर से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं कई लोग प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदकर पीने को मजबूर है। कॉलोनी निवासी राजकिशोर ने बताया कि पानी नहीं आने से बहुत दिक्कत हो रही है। इसका नगर निगम को जल्द समाधान करना चाहिए।

कंट्रोल रूम में पहुंचीं बिजली संबंधी 1200 शिकायतें
बारिश के चार दिन बाद भी बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। बृहस्पतिवार को बिजली निगम के कंट्रोल रूम में 1200 से अधिक शिकायतें पहुंचीं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें खेड़ी, पल्ला, तिलपत, राजीव कॉलोनी, सरूरपुर, गांधी कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी की शामिल थीं। फाल्ट, ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग के कारण इन सभी इलाकों में पांच से छह घंटे लोगों को बिजली कटौती से जूझना पड़ा। इस संबंध में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ ने कहा कि सभी इलाकों में कर्मचारियों को भेजकर बिजली सप्लाई दुरस्त करने के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed