फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water problem will be overcome in Ballabhgarh area

बल्लभगढ़ क्षेत्र में दूर होगी पेयजल समस्या

Wed, 06 Apr 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem will be overcome in Ballabhgarh area
फरीदाबाद। गर्मी में पेयजल समस्या दूर करने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने रेनीवेल के लिए टेंडर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा। जून-जुलाई तक पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। इससे बल्लभगढ़ के अलावा शहर के कई सेक्टरों में पेयजल समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न जगहों पर नगर निगम की ओर से करीब 1700 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इनमें से अधिकतर ट्यूबवेलों का पानी कम होता जा रहा है। इससे गर्मी में पेयजल की समस्या शुरू हो गई है। इसे ध्यान में रखते हुए एफएमडीए ने पानी की कमी को दूर करने के लिए रेनीवेल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एफएमडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी का दावा है कि तीन मई तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। इसे जुलाई तक अमलीजामा पहना दिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद बल्लभगढ़ सहित विभिन्न कॉलोनियों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके अलावा हुडा के भी ट्यूबवेल को रेनीबेल से जोड़ा जा सकता है। इसे तीन चरणों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में करीब 450 एमएलडी पेयजल की जरूरत है। इनमें से अभी तक करीब तीन सौ एमएलडी ही पेयजल की आपूर्ति हो पाती है। इस कमी को दूर करने के लिए शहर के विभिन्न जगहों पर रेनीवेल भी लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए उपयुक्त जगह की पहचान की जा रही है। इसके बाद टेंडर कर रेनीवेल लगा दिया जाएगा जिससे 125 एमएमडी पानी की कमी को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पानी की कमी को दूर करने के लिए एफएमडीए कई योजनाएं तैयार कर रहा है। इसके लिए विभिन्न जगहों पर रेनीवेल लगाया जा रहा है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले महीने तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
- एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed