फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Drinking water crisis in Sanjay Colony; residents rely on tankers.

Faridabad News: संजय कॉलोनी में पेयजल संकट, टैंकरों के भरोसे लोग

Fri, 03 Jul 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Sanjay Colony; residents rely on tankers.
संजय कॉलोनी में गहराया जल संकट, कई दिनों में मिल रही जलापूर्ति, टैंकरों पर निर्भर हुए निवासी। स
15 दिनों के अंतराल पर हो रही आपूर्ति, लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में इन दिनों निवासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में करीब 15 दिनों के अंतराल पर पानी की आपूर्ति हो रही है, जिसके कारण उन्हें महंगे दामों पर निजी टैंकरों से पानी मंगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।


स्थानीय निवासी ओमप्रकाश और सुमित कुमार ने बताया कि पानी की किल्लत के चलते अधिकांश घरों के बाहर बड़े-बड़े ड्रम रखे हुए हैं। सुबह होते ही लोग टैंकर के इंतजार में घरों के बाहर खड़े नजर आते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पानी की व्यवस्था करने में उन्हें प्रतिदिन करीब 150 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे घरेलू बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन




घरेलू कार्य करने में हो रही परेशानी


निवासी हेमा, कविता और नीति ने बताया कि पानी की कमी के कारण दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी होती है, जबकि नौकरीपेशा और दफ्तर जाने वाले लोगों को पहले पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। इस कारण उन्हें कई बार कार्यालय पहुंचने में भी देरी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निवासियों ने जल्द समाधान की मांग की


निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार जलापूर्ति विभाग और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने मांग की है कि संजय कॉलोनी में नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए, जिससे उन्हें टैंकरों पर निर्भर न रहना पड़े और रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed