{"_id":"681a5668446c28cc180acadd","slug":"drains-will-be-cleaned-before-monsoon-by-removing-encroachment-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-42910-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अतिक्रमण हटाकर नालों को मानसून से पहले किया जाएगा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अतिक्रमण हटाकर नालों को मानसून से पहले किया जाएगा साफ
विज्ञापन
रविवार को मुख्यमंत्री ने दिए थे निर्देश, हर साल बारिश में जलभराव से होती है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की सीवरेज व्यवस्था बेहतर करने के लिए मानसून से पहले नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटाकर उन्हें साफ किया जाएगा। पिछले 20 वर्षों से मानसून के दौरान जलभराव से शहर अस्त-व्यस्त हो जाता है। शहर के अंदर नालों के जाम होने से सीवरेज व्यवस्था तो हमेशा ठप ही रहती है साथ ही मानसून में बरसाती पानी के नालों के बंद होने से पूरा शहर पानी से लबालब हो जाता है। अंडरपास तो लोगों के लिए जान का खतरा ही बन जाते हैं।
पिछले वर्ष ही ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में डूबकर दो लोगों की मौत हो गई थी। इधर पिछली घटना से सबक न लेने पर इस प्री-मानसून में एनएचपीसी अंडरपास में एक कार डूब गई। शहरी निकाय कैबिनेट मंत्री विपुल गाेयल ने भी दो मई को बैठक लेकर शहर के सभी नालों को साफ करने के निर्देश दिए थे। इसमें अतिक्रमण सबसे बड़ी बाधा बन रहा था। रविवार को शहर आए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफाई कार्य में अतिक्रमण जैसे बन रहे रोड़े को हटाने के कड़े निर्देश दिए हैं।
-- -
शहर के सभी 115 नालों को साफ करने के निर्देश
जिला फरीदाबाद के 4 जोन में कुल 115 नाले हैं। इनमें से 37 बड़े नाले हैं। इनमें नीलम चौक, बाटा चौक एसी नगर नाला, गौंच्छी नाला, लकड़पुर नाला, बड़खल नाला, बुढि़या नाला, स्मार्ट सिटी नाला जैसे बड़े नाले हैं। मानसून से पहले इन्हें साफ करने के निर्देश थे लेकिन अतिक्रमण के चलते इन्हें साफ करना असंभव ही है। ऐसे में पहले अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद नालों की सफाई हो पाएगी।
विज्ञापन
-- -
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे नाला जाम होने से होता है जलभराव
फरीदाबाद शहर की लाइफ लाइन कहे जाने जाने वाले राष्ट्रीय राजामार्ग-19 के किनारे नाले जाम हो चुके हैं। प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इनकी सफाई कराने का दावा करता है लेकिन मानसून के दौरान बदरपुर से पलवल तक जगह-जगह जलभराव से हाईवे और सर्विस रोड पर जाम लग जाता है। कई बड़े नालों पर बड़ी संख्या में अतिक्रमण हैं। गौंच्छी, लकड़पुर, एसी नगर, बुढि़या नाले जैसे नालों पर तो लोगों ने अस्थायी घर भी बना लिए हैं।
-- -
250 प्वाइंट्स पर हटाया जाएगा अतिक्रमण
नगर निगम, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के क्षेत्रों में स्थित नालों पर सफाई का निर्देश है। निगम और एफएमडीए के अंतर्गत आने वाले सभी नालों पर अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम के अतिक्रमण हटाने वाले विभाग को दी गई है। वहीं, एचएसवीपी की टीम अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले नालों से अतिक्रमण हटाएगी। 4 जोन में 115 नालों पर करीब 250 प्वाइंट्स पर अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है। इनमें जोन एक में 51 प्वाइंट्स से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
-- -
शहर में नालों पर बड़ी तादात में अतिक्रमण है। इन नालों की सफाई के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। मानसून से पहले अतिक्रमण हटवाकर इन्हें साफ करवाया जाएगा।
हितेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम एनआईटी