{"_id":"6afb5c014e300ee9bb06090e","slug":"drains-and-canals-passing-through-the-industrial-city-are-increasing-pollution-in-the-yamuna-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85472-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: औद्योगिक नगरी से गुजरने वाले नाले और नहर यमुना में बढ़ा रहे प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: औद्योगिक नगरी से गुजरने वाले नाले और नहर यमुना में बढ़ा रहे प्रदूषण
विज्ञापन
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा, बिगड़ रही नदी की जल गुणवत्ता
राहुल राज
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से होकर गुजरने वाले नाले और नहर यमुना नदी में प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। बुढ़िया नाले और अलीपुर ड्रेन का दूषित पानी नदी की जल गुणवत्ता बिगाड़ रहा है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जल गुणवत्ता निगरानी रिपोर्ट के अनुसार, मंझावली में बुढ़िया नाले के यमुना में मिलने से पहले नदी का जैविक ऑक्सीजन मांग (बीओडी) स्तर जांच की निर्धारित सीमा से नीचे है। वहीं, नाले का पानी मिलने के बाद यह बढ़कर 5.4 मिलीग्राम प्रति लीटर पहुंच गया। इसी तरह रासायनिक ऑक्सीजन मांग (सीओडी) भी 32 से बढ़कर 68 मिलीग्राम प्रति लीटर हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार, मंझावली में यमुना में मिलने से पहले बुढ़िया नाले का बीओडी 42 और सीओडी 124 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज हुआ। नाले में अमोनिकल नाइट्रोजन 4.24 और कुल कोलीफॉर्म जीवाणु 15 हजार रहे। नाले का पानी मिलने के बाद यमुना में कुल कोलीफॉर्म 6300 से बढ़कर 8400, मलजनित कोलीफॉर्म 580 से बढ़कर 700 और टीएसएस 45 से बढ़कर 58 मिलीग्राम प्रति लीटर हो गया। वहीं, घुलित ऑक्सीजन 7.2 से घटकर छह मिलीग्राम प्रति लीटर रह गई। इससे नदी में प्रदूषण बढ़ने के साथ जलीय जीवों के लिए जरूरी ऑक्सीजन भी कम हो रही है।
बुढ़िया नाले में पूरे साल प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना रहा
शहर के प्रदूषित नाले यमुना की जल गुणवत्ता बिगाड़ रहे हैं। बुढ़िया नाले में पूरे साल प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना रहा। मंझावली में जनवरी 2026 में इसका बीओडी 120 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया। वहीं, बाईपास स्थित नाले में जनवरी में बीओडी 205 और सीओडी 712 रहा। सितंबर में भी बीओडी 72 और सीओडी 240 दर्ज किया गया। इसी महीने कुल कोलीफॉर्म जीवाणुओं की संख्या 17 हजार तक पहुंच गई। बसंतपुर में अलीपुर ड्रेन का पानी भी यमुना को प्रदूषित कर रहा है। सितंबर में ड्रेन का बीओडी 60 और सीओडी 176 था। इसके यमुना में मिलने के बाद बीओडी 3.2 से बढ़कर 23 और सीओडी 44 से बढ़कर 92 मिलीग्राम प्रति लीटर पहुंच गया। कुल कोलीफॉर्म जीवाणु भी 7000 से बढ़कर 11000 हो गए।
विज्ञापन
-
नहरों की तुलना में नालों की स्थिति ज्यादा खराब
रिपोर्ट के अनुसार बदरपुर बॉर्डर पर गुरुग्राम नहर का बीओडी 8.4 और आगरा नहर का 5.8 दर्ज हुआ। ओल्ड फरीदाबाद में गुरुग्राम नहर का बीओडी 3.6 और आगरा नहर का 5.2 मिलीग्राम प्रति लीटर रहा। वहीं, नालों में यह आंकड़ा कई गुना अधिक मिला। रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि शहर के प्रदूषित नालों का पानी बिना पर्याप्त शोधन के यमुना में पहुंचना नदी की गुणवत्ता के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।
पांच साल में अलीपुर ड्रेन का बीओडी 42 प्रतिशत बढ़ा
जनवरी 2021 में अलीपुर ड्रेन का बीओडी 55 मिलीग्राम प्रति लीटर था, जो जनवरी 2026 में बढ़कर 78 हो गया। इसी तरह सीओडी भी 248 से बढ़कर 344 मिलीग्राम प्रति लीटर पहुंच गया। इसमें करीब 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, निलंबित ठोस पदार्थ (टीएसएस) की मात्रा 154 से बढ़कर 170 मिलीग्राम प्रति लीटर हो गई। जनवरी 2026 में अमोनिकल नाइट्रोजन का स्तर भी 16.54 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज किया गया। हालांकि, कुछ मानकों में सुधार भी हुआ है। पांच साल में फीकल कोलीफॉर्म जीवाणुओं की संख्या 63 हजार से घटकर 6300 रह गई, जबकि क्लोराइड की मात्रा 593.8 से घटकर 509.4 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज की गई। इसके बावजूद बीओडी और सीओडी में लगातार बढ़ोतरी ड्रेन में बढ़ते प्रदूषण की गंभीरता को दर्शाती है।