फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dr. Umar and Bilal broke the tab as soon as Muzamil was arrested.

Faridabad News: मुज्जमिल के गिरफ्तार होते ही डॉ. उमर और बिलाल ने तोड़ दिया था टैब

Sun, 28 Dec 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dr. Umar and Bilal broke the tab as soon as Muzamil was arrested.
अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. उमर के कमरे से टैबलेट के टूटे हुए हिस्से भी एनआईए ने बरामद किए
विज्ञापन

सबूत मिटाने की कड़ी में आरोपियों ने तोड़ा था टैब
आरोप है कि टैब में मोडिफाई ड्रोन व रॉकेट के स्कैच थे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अल फलाह यूनिवर्सिटी से सामने आए व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के तहत डॉ. मुज्जमिल के गिरफ्तार होते ही सबूत मिटाने की कार्रवाई अन्य संदिग्ध आतंकियों ने शुरू कर दी थी। एनआईए ने यूनिवर्सिटी परिसर में डॉ. उमर के कमरे में तोड़े गए एक टैबलेट के पार्ट्स बरामद किए हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो डॉ. मुज्जमिल के गिरफ्तार होने के बाद डॉ. उमर और बिलाल ने ये टैब तोड़ा था। इस टैब में बिलाल जसीर वानी ने मोडिफाई ड्रोन व रॉकेट बनाने के स्कैच रखे हुए थे। इसके अलावा भी आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी कई अहम जानकारियां इस टैब में भी, जिसके चलते इसे आरोपियों ने तोड़ा था।

एनआईए टीम ने ये कार्रवाई 23 दिसंबर की शाम को उस वक्त की जब टीम दिल्ली बम धमाके मामले में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी आई थी। टीम ने लगभग दो घंटे तक यूनिवर्सिटी परिसर के अलग-अलग एरिया में ले जाकर आरोपी से निशानदेही कराई। इसी दौरान दिल्ली धमाके में मर चुके डॉ. उमर के कमरे से टूटे हुए टैब के पार्ट्स बरामद किए गए।
विज्ञापन


आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश अल फलाह यूनिवर्सिटी में पीडियाट्रिक्स में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत था। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ कि जसीर ने ही डॉ. उमर को टेक्निकल सपोर्ट आतंकी हमलों के लिए मुहैया कराया। दिल्ली धमाके से पहले जसीर ने मोडिफाई ड्रोन और रॉकेट बनाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed