फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   DPS School made its place in National Games

Faridabad News: डीपीएस स्कूल ने राष्ट्रीय खेलों में बनाई अपनी जगह

Wed, 27 Aug 2025 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
DPS School made its place in National Games
- सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हांसी के श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में डीपीएस स्कूल की टीम ने राष्ट्रीय खेलों में जगह बना ली। प्रतियोगिता में टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। सबसे ज्यादा 4 स्वर्ण पदक हनी मलिक ने हासिल किए। उन्होंने 4 गुणे 100 मीटर 4 गुणे 400 मीटर रिले रेस के टीम इवेंट में दो स्वर्ण जीते। वहीं, 800 मीटर और 1500 मीटर की व्यक्तिगत दौड़ में भी हनी मलिक ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

अन्य खिलाड़ियों में नीवा ने टीम प्रतिस्पर्धा में 2 स्वर्ण, व्यक्तिगत खेलों में 200 और 400 मीटर दौड़ में रजत पदक और कांस्य पदक अपने नाम किए। भूवी अग्रवाल ने टीम स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक के साथ लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इन पदकों की बदौलत डीपीएस के खिलाड़ियों ने आगामी 10 सितंबर से वाराणसी में शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेलों में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
विज्ञापन


कोच सौरव ने बताया कि स्वर्ण पदक के मामले में हम प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे हैं। वहीं, महज एक अंक विजेता टीम से पीछे रह गए। उनका स्कोर 263 था जबकि हमने 262 बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed