फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dowry case

स्विफ्ट न मिली तो कर दी विवाहिता की हत्या

Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dowry case
नगमा का फाइल फोटो - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के अग्रसेन चौकी क्षेत्र की भूदत्त कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता नगमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नगमा का शव ससुराल में ही फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग स्विफ्ट कार की मांग कर रहे थे। कार न देने पर ही उन्होंने नगमा को फंदे पर लटकाकर मार डाला। दिल्ली की कलंदर कॉलोनी दिलशाद गार्डन में रहने वाले नगमा के पिता रहीमुद्दीन ने अग्रसेन चौकी में दामाद इंतजार समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो सितंबर 2018 को अपनी पुत्री नगमा की शादी भूदत्त कॉलोनी के रहने वाले इंतजार के साथ की थी। इंतजार गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों से बाद से इंतजार व उसके परिजन नगमा पर मायके से पैसे, आभूषण व कार दहेज के रूप में मांगने का दबाव बना रहे थे। विरोध जताने पर उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

रहीमुद्दीन ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही कुछ पैसे व आभूषण बेटी को दिए थे। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में स्विफ्ट कार देने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि कार देने में असमर्थता जताने पर परिवार ने मंगलवार रात उनकी लाडली को फंदे पर लटका दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से उन्हें घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed