फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Door-to-door voter verification begins in the district; enumeration forms to be submitted by July 14.

Faridabad News: जिले में शुरू हुआ घर-घर मतदाता सत्यापन, 14 जुलाई तक जमा होंगे गणना फॉर्म

Mon, 22 Jun 2026 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door voter verification begins in the district; enumeration forms to be submitted by July 14.
बीएलओ पहुंच रहे घरों तक, फॉर्म नहीं भरने वालों को बाद में करना होगा आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं और नए पात्र नागरिकों का पंजीकरण भी किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई 2026 तक प्राप्त गणना फॉर्मों के आधार पर प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


जिन मतदाताओं से किसी कारणवश संपर्क नहीं हो पाएगा या जो निर्धारित समय में फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे, उन्हें 21 जुलाई से 20 अगस्त तक चलने वाली दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान फॉर्म-6 और घोषणा पत्र के माध्यम से आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक बीएलओ के पास अतिरिक्त गणना फॉर्म उपलब्ध हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने सभी मतदाताओं से बीएलओ का सहयोग करने और समय पर फॉर्म जमा कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed