फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dogs become ferocious due to increasing heat, biting 150 people every day

Faridabad News: गर्मी बढ़ने से खूंखार हुए कुत्ते, रोज 150 लोगों को काट रहे

Wed, 08 May 2024 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dogs become ferocious due to increasing heat, biting 150 people every day
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे लोग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ शहर में कुत्तों के हमले भी बढ़ने लगे हैं। पिछले करीब 20 दिन से नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 120-150 घायल इलाज और रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।

शहर में लावारिस कुत्तों के टीकाकरण, नसबंदी और रजिस्ट्रेशन को लेकर नगर निगम तथा पशुपालन विभाग के पास ठोस योजना नजर नहीं आ रही है। इसका परिणाम है कि दिन-प्रतिदिन लावारिस कुत्तों के हमले बढ़ रहे हैं। कई सेक्टरों में लोगों के बीच भय का माहौल है। वहीं कुछ सेक्टरों में लोग घर से निकलते हुए अपने साथ डंडा लेकर चल रहे हैं। दयालबाग आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जेपी मिश्रा ने बताया कि लावारिस कुत्तों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। सबसे ज्यादा बुरे हालात एनआईटी और बल्लभगढ़ में हैं।
विज्ञापन




30 प्रतिशत बच्चे

बीके अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या ने बताया कि प्रतिदिन अस्पताल में 120-150 लोग इलाज और रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। इनमें 30 फीसदी संख्या बच्चों की है। पिछले तकरीबन 20 दिन से मामले तेजी से बढ़े हैं। कुत्ते के हमले का शिकार होने के बाद कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कुत्ते के काटने वाली जगह को तुरंत साफ पानी से साफ करना चाहिए। साथ ही छह घंटे के भीतर टिटनेस का टीका लगवाना जरूरी है। लावारिस कुत्ते के मामले में ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है, तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी की वजह से कुत्तों का स्वभाव भी उग्र हो जाता है। वह आक्रामक हो जाते हैं। इन दिनों कुत्तों में चिड़चिड़ापन और बेचैनी के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। छाया और ताजे पानी की कमी से भी कुत्तों के व्यवहार में परिवर्तन आ जाता है। आक्रामक होने के कारण लोगों को काट लेते हैं।

-विकास मलिक, वेटरनरी सर्जन, इंचार्ज एनआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed