{"_id":"66775666a641a749bf0833fa","slug":"dogs-attack-elderly-woman-and-leave-her-bleeding-35-injured-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26437-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर किया लहूलुहान, 35 जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कुत्तों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर किया लहूलुहान, 35 जख्म
विज्ञापन
पड़ोसी के देसी नस्ल के कुत्ते को हमला करते देख गली के कुत्तों ने भी नोंचा, हरिद्वार गए हैं पड़ोसी
घायल महिला को गंभीर अवस्था में बीके अस्पताल में भर्ती कराया
पीड़ित महिला के पोते ने कोतवाली में शिकायत दी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शास्त्री कॉलोनी में शनिवार को घर के बाहर कुर्सी पर बैठने के दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पड़ोसी के देसी नस्ल के कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। पड़ोसी के कुत्ते को हमला करता देख गली के चार कुत्तों ने भी महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को नोंच-नोंचकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिजनों ने उन्हें बीके अस्पताल में भर्ती कराया है। जगह-जगह घाव होने के चलते महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोसी अपने कुत्ते को घर के बाहर खुला छोड़कर हरिद्वार गए हुए हैं।
पीड़ित महिला के पोते ने कोतवाली में इसकी शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
शास्त्री कॉलोनी निवासी भविष्य भाटिया ने बताया कि उसके पिता अनिल भाटिया कारोबारी हैं। भविष्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह उनकी 80 वर्षीय दादी उषा रानी घर के बाहर कुर्सी पर बैठने गई थीं। उन्होंने देखा कि पड़ोसी सोनू का पालतू कुत्ता उनकी कुर्सी के पास बैठा है। उन्होंने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया तो कुत्ते ने ऊषा रानी पर हमला कर दिया। यह देख गली में घूम रहे अन्य लावारिस कुत्ते भी आ गए। सभी ने झुंड बनाकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया।
कुत्तों के हमले में ऊषा रानी गिर पड़ीं तो झुंड में कुत्तों ने उनके हाथ, पैर और पेट पर कई जगहों पर काटा। भविष्य का कहना है कि कुत्तों ने शरीर पर करीब 35 जगहों पर जख्म बना दिए। हमले में दादी लहूलुहान हो गईं। कुत्तों के हमले की आवाज सुनकर भविष्य की बहन बाहर आई तो उसने कुत्तों से भगाया। परिजन ने घायल ऊषा रानी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। भविष्य ने बताया कि कई जगहों पर काटने से उसकी दादी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
कुत्ते को खाना खिलाने के बाद खुला छोड़ देते हैं पड़ोसी
भविष्य का आरोप है कि पड़ोसी सोनू ने देसी नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। उनका ट्रांसपोर्ट का व्यापार है तो कुछ वर्ष पहले कहीं से इस कुत्ते को ले आया था। सोनू और उसके परिजन कुत्ते को खाना खिलाते हैं और फिर उसे घर में रखने के बजाय सड़क पर खुला छोड़ देते हैं। शुक्रवार को भी सोनू अपने परिवार के साथ कुत्ते को सड़क पर खुला छोड़कर हरिद्वार चला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुत्ता कई लोगाें पर पहले भी हमला कर चुका है।
आरोप : मामले को टरका रही पुलिस
भविष्य ने आरोप लगाया कि पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी है लेकिन पुलिस इस मामले को टरका रही है। चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें निगम में शिकायत करने के लिए कहा है।
नगर निगम ने कहा-केवल कुत्ते को लगाएंगे टीका
भविष्य ने बताया कि उन्होंने नगर निगम कार्यालय में कॉल कर इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने निगम कर्मियों से कुत्ते को ले जाने की मांग की। हालांकि, निगम से बताया गया कि कुत्ते को नसबंदी का टीका लगा सकते हैं।