फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dogs ate old woman's body, Roz was eating bread

Faridabad News: कुत्तों ने ढूंढा महिला का शव, रोज खिलाती थी रोटी

Tue, 21 Apr 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Dogs ate old woman's body, Roz was eating bread
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कबूलपुर में 15 अप्रैल से लापता 45 वर्षीय महिला का शव दो लावारिस कुत्तों ने ढूंढा। शेरू और रॉकी नाम के कुत्तों को मृतक महिला रोज रोटी खिलाती थी। उसी वजह से उन कुत्तों ने महिला को ढूंढ निकाला। कबूलपुर कॉलोनी में रहने वाली महिला 15 अप्रैल से संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिवार वालों ने अपने स्तर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। ढूंढने के दौरान परिवार के साथ दोनों कुत्ते भी जाते थे। 18 अप्रैल को दोनों कुत्ते अचानक झाड़ियों की तरफ दौड़ पड़े। परिवार के लोग जब तक वहां पहुंचते, कुत्ते महिला की साड़ी ढूंढ चुके थे। पास ही एक नाला था, जो जलकुंभी से पूरी तरह ढका हुआ था। तभी शेरू अचानक नाले में कूद गया। जैसे ही जलकुंभी हटी, पानी के भीतर महिला के पैर दिखाई दिए। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि शेरू और रॉकी घर की पहरेदार करते हैं। वह न सिर्फ घर के आसपास घूमते रहते थे, बल्कि किसी अजनबी को भी पास नहीं आने देते थे। इस मामले में पुलिस ने कबूलपुर निवासी जगमिंदर डागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या का मुख्य आरोपी उसका बेटा परमजीत है, जो फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed