फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dog Rocky left for London after police farewell party

पुलिस की विदाई पार्टी के बाद लंदन रवाना हुई डॉगी रॉकी

Tue, 17 Nov 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dog Rocky left for London after police farewell party
रॉकी डॉगी चली लंदन । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक रेल हादसे में अगली टांगे गंवा देने वाली डॉगी रॉकी मंगलवार को लंदन के लिए रवाना हो गई। रॉकी के साथ हुई घटना के संबंध में बनाई गई डॉक्यूमेंट्री मूवी से प्रभावित होकर एक संस्था ने रॉकी को लंदन ले जाने का फैसला लिया था। सोमवार रात पूर्व पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अंशु सिंगला ने अपने निवास स्थान पर डॉगी की विदाई पार्टी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अंशु सिंगला ने रॉकी की जान बचाने वाले सिपाही चंद्रपाल को गुलदस्ता और सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। 18 अक्तूबर 2019 को ट्रेन की चपेट में आकर दो पैर कट जाने के बाद पीपुल फॉर एनिमल्स ट्रस्ट की मदद से रॉकी का उपचार किया गया था। रॉकी की देखभाल फरीदाबाद में ही की जा रही थी। डॉगी रॉकी के संबंध में पीपुल फॉर एनिमल्स ट्रस्ट के पदाधिकारी रवि दूबे द्वारा डाक्यूमेंट्री मूवी बनाई गई थी, जिसे डीसीपी मुख्यालय डॉ.अंशु सिंगला और डॉक्टर अमित जैन ने जनवरी 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था।
विज्ञापन

डॉ. सिंगला ने बताया कि डॉगी रॉकी के ऊपर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री से प्रभावित होकर लंदन की संस्था वाइल्ड एट हार्ट फाउंडेशन से जुड़े लंदन के एक दंपती ने उसे अपना लिया। मंगलवार को डॉगी रॉकी लंदन के लिए रवाना हो गई। रॉकी की विदाई पार्टी में डॉ. जीके जैन, डॉ. महेश वर्मा, पशु चिकित्सक, सर्जन नवीन चौहान, पीएफए की रितु कपूर और सिपाही चंद्रपाल तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed