{"_id":"65f9cf9e6607dbbbca093960","slug":"doctors-holidays-canceled-on-holi-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22199-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: होली पर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: होली पर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
Tue, 19 Mar 2024 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल प्रबंधन होली की तैयारियां में जुट गया है। इसमें डॉक्टरों को पत्र जारी कर होली वाले दिन यानि 25 मार्च को ऑन काॅल ड्यूटी पर रहने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार उच्चाधिकारियों को सूचित किए बिना चिकित्सक जिले से बाहर नहीं जा सकते हैं। होली पर्व को लेकर जिला अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्था को बनाए रखने के संबंध में आरएमओ डॉ. राहित गौड़ को आदेश दिए हैं कि वह आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करें। होली के हुड़दंग के दौरान घायल हुए लोगों के उपचार के लिए सभी सुविधा उपलब्ध कराएं। इस संबंध में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने पत्र जारी कर आदेश जारी किए हैं।
आरएमओ डॉ. रोहित गौड़ ने बताया कि होली को लेकर सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। यदि घायलों की संख्या आवश्यकता से अधिक होती भी है तो उन्हें उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्थाई अस्पताल में 12 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा होली में केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से मुख्य फार्मेसी अधिकारी को भी यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि होली से पूर्व आपातकालीन वार्ड में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रखें। प्रबंधन की ओर से मुख्य नर्सिंग अधिकारी को पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति तय करने का आदेश भी दिया है। इसमें स्थायी नर्सिंग स्टाफ के अलावा हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत कार्यरत स्टाफ को भी नियुक्त किया जा सकता है।
वर्जन
होली के दिन घायल ज्यादा अस्पताल में पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें समय पर उचित इलाज मिल सके। इसके लिए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। सभी डॉक्टर ऑन कॉल तैनात रहेंगे। शहर से बाहर जाने से पहले उन्हें सूचित करना होगा। - डॉ. सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल