फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Do not keep any case pending without reason: ADC

किसी भी मामले को बिना कारण लंबित न रखें : एडीसी

Tue, 25 Nov 2025 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Do not keep any case pending without reason: ADC
सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान की अध्यक्षता में मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें चिन्हित अपराध, अवैध खनन, एससी/एसटी एक्ट, एनडीपीएस और पॉक्सो आदि मामलों पर विचार किया गया।
बैठक में पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गंभीर अपराधों की जांच समयबद्ध, निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए तथा किसी भी मामले को बिना कारण लंबित नहीं रखा जाए। एडीसी सतबीर मान ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की जाने वाली चेकिंग और कार्रवाइयों की सभी रिपोर्टों को पूर्ण दस्तावेजों के साथ संलग्न कर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि चिन्हित अपराधों से जुड़े मामलों की जांच में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो, वाणिज्यिक मात्रा वाली एनडीपीएस के केस, हत्या, दुष्कर्म, भ्रूण हत्या और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।
विज्ञापन




एडीसी ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि अपराधियों को न्यायालय से कठोर सजा दिलवाई जा सके। उन्होंने नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए गुप्त सूचनाओं के आधार पर संयुक्त कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षा विभाग को स्कूलों और कॉलेजों में युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। अवैध नशा मुक्ति केंद्रों की पहचान कर उनके विरुद्ध तुरंत छापेमारी करने और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। एडीसी ने यह भी कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों से उपचार प्राप्त व्यक्तियों की नियमित चिकित्सकीय व सामाजिक स्थिति की समीक्षा की जाए, ताकि उनके फिर से नशे की चपेट में आने की संभावना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed