फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dont break house where will we go Railway bulldozer broke 240 houses police chased after protesting

फरीदाबाद : आशियाने को मत तोड़ो, आखिर कहां जाएंगे...रेलवे के बुल्डोजर ने तोड़े 240 घर, विरोध करने पर खदेड़ दिया पुलिस 

Mon, 04 Oct 2021 10:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 04 Oct 2021 10:39 PM IST
सार

लोगों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कहा था जहां झुग्गी वहां मकान। वह केवल दिखावा तक सीमित था। असल में सरकार गरीबों को उजाड़ने का कार्य कर रही है। चाहे वह खोरी गांव हो या संजय नगर का क्षेत्र हो। सभी जगह गरीबों के ही घरों को उजाड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Dont break house where will we go Railway bulldozer broke 240 houses police chased after protesting
बेघर हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास बसे संजय नगर इलाके में एक बार फिर रेलवे का बुल्डोजर चला। इस दौरान रेलवे की जमीन पर बने 240 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। अपने घरों को बचाने के लिए लोगों ने विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान लोगों ने अधिकारियों से गुहार भी लगाई। महिलाओं ने कहा कि साहब हमारे सपनों के आशियानों को मत तोड़ो। घर उजड़ने के बाद आखिर कहां जाएंगे। लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी। लोगों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कहा था जहां झुग्गी वहां मकान। वह केवल दिखावा तक सीमित था। असल में सरकार गरीबों को उजाड़ने का कार्य कर रही है। चाहे वह खोरी गांव हो या संजय नगर का क्षेत्र हो। सभी जगह गरीबों के ही घरों को उजाड़ा जा रहा है। अमीरों के फार्म हाउसों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। 
विज्ञापन


पिछले सप्ताह रेलवे ने 350 मकानों को ढहाया था
न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर कई वर्षों से लोगों ने कब्जा कर निर्माण कर रखा था। इसे लेकर पिछले दिनों रेलवे ने लोगों को घरों को खाली करने के आदेश दिए। लेकिन लोगों ने नोटिस को अनदेखा कर दिया। पिछले सप्ताह रेलवे ने यहां तोड़फोड़ की और करीब 350 मकानों को लोगों की आंखों के सामने ढहा दिया, लेकिन करीब 250 मकान और बच गए थे। इसके बाद स्टे के कारण विभाग ने तोड़फोड़ को रोक दिया था। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 30 सितंबर को तय की थी। कोर्ट ने केवल याचिकाकर्ताओं को राहत देते हुए करीब कुछ झुग्गियों को स्टे दे दिया था। सोमवार को एक बार फिर तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। इस दौरान जीआरपी डीएसपी साकिर हुसैन, एईएन विनय, टीआई कुमार घनश्याम, न्यू टाउन स्टेशन अधीक्षक संजय राघव, पीपीडब्ल्यूआई देवेंद्र बघेल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तोड़फोड़ दस्ते को देख सहमे लोग 
सोमवार को एक बार फिर रेलवे का तोड़फोड़ दस्ता भारी पुलिस फोर्स के साथ संजय नगर में तोड़फोड़ के लिए पहुंचा। इससे लोग सहम गए। कुछ लोगों ने आनन-फानन में अपने घरों को खाली करना शुरू कर दिया, तो कुछ ने प्रशासन से कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे। इस दौरान रेलवे की जमीन पर बने 240 मकानों को ध्वस्त कर दिया। याचिकाकर्ताओं की करीब 15 झुग्गियों को छोड़कर बाकी जमीन को रेलवे ने कब्जा मुक्त करवा लिया। कार्रवाई के दौरान गौंछी के नायब तहसीलदार दिनेश कुमार को बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। 

साहब हमारे घर को मत तोड़ो 
संजय नगर में करीब 60 वर्ष से आशियाना बनाकर रह रहे मजदूर तबके के लोगों ने सोमवार को तोड़फोड़ कार्रवाई रोकने के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई। महिलाओं ने कहा कि साहब हमारे घरों को मत तोड़ो। घर टूटने के बाद आखिर हम कहां जाएंगे। हमारे बच्चों के बारे में सोचो। रहने के लिए अभी छत भी नहीं है। रेलवे अधिकारियों ने लोगों की एक न सुनी और उनके सपनों के आशियानों पर बुल्डोजर चला दिया। 


सोमवार को 240 झुग्गियां तोड़ी गई हैं। इस दौरान संजय नगर झुग्गियों की कुछ महिलाओं ने विरोध जताने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते हालात पर काबू पा लिया। - संजय राघव, स्टेशन अधीक्षक, न्यू टाउन रेलवे स्टेशन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed