फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Do more than 10 thousand checks daily in the district: Kouchal

जिले में रोजाना करें 10 हजार से ज्यादा जांच : कौशल

Tue, 11 May 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Do more than 10 thousand checks daily in the district: Kouchal
फरीदाबाद। जिला कंसलटेटिव कमेटी की बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अभी हमें बहुत आगे बढ़ना है। सबसे पहली संक्रमण दर कम करनी होगी। इसके लिए एक सप्ताह के लिए बढ़ाए गए लॉकडाउन जिसे महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा नाम दिया गया है, उसे गंभीरता से लागू करना है
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि हमें जांच की संख्या बढ़ानी है। प्रतिदिन टेस्ट 10 हजार से ऊपर करने हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित किया जाए की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट उसी दिन प्राप्त हो। घरों में उपचार ले रहे लोगों को मेडिकल किट हर हालात में उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि जो भी किट उपलब्ध हो, उसका फॉलोअप अवश्य हो। इसके साथ ही मरीज के साथ डॉक्टर हर दूसरे दिन फोन पर अवश्य बातचीत करें और अगर संभव हो तो व्यक्तिगत तौर पर जाकर भी उसका हालचाल पूछ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिले में बिस्तरों की संख्या लगातार बढ़ा रहे हैं। बीके अस्पताल में अतिरिक्त बिस्तरों का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही सेक्टर-14 में रेडक्रॉस एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ 100 बेड की व्यवस्था की गई है। मेट्रो अस्पताल ने 75 अतिरिक्त आईसीयू बेड का प्रबंध करने की बात कही है और इसके अलावा भी 50 बेड का इंतजाम वह जल्द करेंगे। बंद पड़े सनफ्लैग अस्पताल को लीज पर लेने के लिए भी दो ग्रुपों ने एचएसवीपी को आवेदन किए हैं। इन ग्रुपों ने कहा है कि वह अगले 15 दिन में यहां 100 बेड और 2 माह में 300 बेड का इंतजाम कर लेंगे। इसके लिए एचएसवीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिले में ऑक्सीजन की सुविधा बढ़ाई गई है और फिलहाल इसके लिए बेहतरीन प्रबंधन भी किया गया है। दवाओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शादी-समारोह में नए नियमों के अनुसार सिर्फ 11 लोग ही शामिल हो सकते हैं। ऐसे में सभी लोग नियमों का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जनप्रतिनिधियों के साथ सभी गतिविधियों की सूचनाएं साझा करें। अस्पतालों के साथ लगातार बैठक करें और अगर कोई भी ज्यादा पैसे लेने अथवा अव्यवस्था की शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई करें। बैठक में उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिले में पिछले कुछ दिनों में हमारी व्यवस्थाएं बेहतरीन हुई हैं।

बैठक में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हमें व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में शक्ति बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि कुछ किराना की दुकानों पर अत्यधिक भीड़ होने की वजह से संक्रमण की आशंका बनी रहती है। उन्होंने इसके लिए बेहतर व्यवस्था करने का सुझाव दिया। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को यहां बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed