फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Diwali festival preparations in final stages, fair to begin tomorrow

Faridabad News: दिवाली महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, मेला कल से शुरू

Tue, 30 Sep 2025 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Diwali festival preparations in final stages, fair to begin tomorrow
रंगाई-पुताई का कार्य पूरा, लाइटिंग और सजावट जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड पर्यटन परिसर में दिवाली महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिसर में रंगाई-पुताई का काम पूरा हो चुका है और अब लाइटिंग व सजावट का कार्य अंतिम चरण में है।

दिवाली महोत्सव का कल शुभारंभ है। इसके लिए देशभर से आए व्यापारियों ने 467 स्टॉल बुक करा लिए हैं। महोत्सव में घरेलू सजावटी सामान, हस्तशिल्प, पारंपरिक मिठाइयां, फैशन परिधान और अन्य आकर्षक उत्पादों की बिक्री के लिए सैकड़ों दुकानें सजाई जाएंगी। यह आयोजन इस बार दो से सात अक्तूबर तक सूरजकुंड परिसर में किया जाएगा। मेले में देशभर के कलाकार अपने कला और संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।
विज्ञापन

अवश्य कराएं पंजीकरण
प्रशासन ने फरीदाबाद के स्थानीय कारीगरों से अनुरोध किया है कि वे अपनी कला एवं उत्पादों को इस मेले में प्रदर्शित करने के लिए पंजीकरण अवश्य कराएं। इच्छुक कारीगरों को निर्धारित श्रेणियों में आवेदन कर स्टॉल बुकिंग लिंक ([https://mela.haryanatourism.gov.in/e/diwali-mela/book-stall](https://mela.haryanatourism.gov.in/e/diwali-mela/book-stall)) पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। अधिक जानकारी एवं स्टॉल बुकिंग से संबंधित किसी भी सहायता के लिए इच्छुक व्यक्ति चरण लाल, उप निदेशक, पर्यटन विभाग (94673-40875) से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed