फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District's boxing team will show its strength in Panchkula

Faridabad News: जिले की बॉक्सिंग टीम पंचकूला में दिखाएगी दमखम

Thu, 26 Jun 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
District's boxing team will show its strength in Panchkula
महिला और पुरुष वर्ग से 20 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले की बॉक्सिंग टीम कल पंचकूला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों से प्रतिभागी भाग लेंगे और अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। फरीदाबाद से महिला और पुरुष वर्ग में कुल 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

महिला खिलाड़ियों में माही, सोनम, नेहा, दीपिका, सुमन, जसप्रीत कौर, पूजा, उर्वशी, पायल और मिनाक्षी शामिल हैं। वहीं, पुरुष खिलाड़ियों में आदित्य, हर्ष नागर, करण सिंह, साहिल, कृष, जय सिंह, मुकेश, मोहित कुमार, हर्ष गहलोत और लोकेश चंदीला का नाम शामिल है। ये सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन


टीम के कोच संदीप ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों से कड़ी मेहनत की है। अभ्यास सत्रों में तकनीकी और मानसिक तैयारी पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि खिलाड़ी रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वियों का मजबूती से सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि टीम का लक्ष्य न केवल पदक जीतना है, बल्कि खेल भावना और अनुशासन का भी परिचय देना है। कोच ने भरोसा जताया कि फरीदाबाद की टीम शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed