{"_id":"6abd6175f73b51ddad0eeddb","slug":"district-wins-9-medals-in-archery-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81421-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीरंदाजी में जिले ने जीते 9 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीरंदाजी में जिले ने जीते 9 पदक
विज्ञापन
जींद में आयोजित स्पर्धा में 5 स्वर्ण पर लगाया निशाना
700 अंक हासिल किए मोहित ने
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जींद में आयोजित 39वीं हरियाणा स्टेट सीनियर पुरुष एवं जूनियर पुरुष तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 में जिले के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण समेत नौ पदक अपने नाम किए। इनमें पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हैं। जूनियर वर्ग की स्कोरिंग स्पर्धा में मोहित डागर ने 720 में से 700 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। जूनियर व्यक्तिगत स्पर्धा में भी मोहित डागर ने 146 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं जिले के ही शिवम रावत ने 145 अंक हासिल कर रजत पदक जीता।
जूनियर पुरुष टीम स्पर्धा में फरीदाबाद की टीम ने 2160 में से 2087 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। टीम में मोहित डागर, शिवम रावत, लवप्रीत सिंह और मोहित भाटी थे। सीनियर वर्ग की स्कोरिंग स्पर्धा में भी मोहित डागर का दबदबा रहा। उन्होंने 720 में से 711 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा सीनियर पुरुष टीम स्पर्धा में फरीदाबाद टीम ने 2160 में से 2098 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। टीम की कमान मोहित डागर, करण शर्मा, तरुण दीक्षित और मोहित भाटी के हाथों में थी। मोहित भाटी ने इसके अलावा दो और तरुण दीक्षित ने एक कांस्य पदक हासिल किया। अकादमी के कोच नीरज यादव ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई।