फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District ranks second in vaccination

टीकाकरण में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर

Sat, 03 Apr 2021 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
District ranks second in vaccination
फरीदाबाद। कोरोना टीकाकरण को लेकर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में उत्साह बरकरार है। शनिवार को जिले में आठ हजार से अधिक लोगों ने टीकाकरण कराया। इसमें सात हजार से अधिक लोग इस आयु वर्ग से संबंधित थे। शेष टीकाकरण लाभार्थी फ्रंट लाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य कर्मी वर्ग व बुजुर्ग थे। हालांकि इसी बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है, शनिवार को जिले में 138 नए मामले मिले, जबकि 69 स्वस्थ हुए।
विज्ञापन

प्रदेश में सर्वाधिक टीकाकरण में जिला दूसरे स्थान पर है। वहीं, शुक्रवार से जिले में हर दिन टीकाकरण शुरू हो चुका है। जिले के सभी केंद्रों पर नियम लागू किया गया है। ऐसे में आगामी दिनों में टीकाकरण बढ़ने की उम्मीद है। मौजूदा समय में जिले में 78 केंद्रों पर टीकाकरण जारी है। इसमें 21 निजी अस्पताल हैं, शेष 57 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र व बीके सिविल अस्पताल हैं। शनिवार को 8273 लोगों ने टीकाकरण कराया। 7880 लोगों ने पहली डोज ली। इसमें 1713 ने निजी अस्पतालों और 6167 लोगों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया। दूसरी डोज लेने वालों की संख्या 393 रही।
विज्ञापन

इसमें 45 पार की उम्र वाले 6309 लोग शामिल रहे। इन्होंने कोरोना बचाव की पहली डोज ली। वहीं, पूर्व में बीमारी से पीड़ित वर्ग में शामिल 45 से अधिक उम्र के 129 लोगों ने दूसरी डोज ली। इस दौरान 256 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 46 ने दूसरी डोज ली। इसी तरह 26 व 38 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोरोना से बचाव की पहली व दूसरी डोज ली। पहली डोज लेने वाले 2088 बुजुर्ग शनिवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे, वहीं, 280 बुजुर्गों ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

138 नए संक्रमित, 69 स्वस्थ घोषित
शनिवार को 138 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि जिला स्वास्थ्य विभाग ने की। बीते 24 घंटों में 69 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सेक्टर-7, 16, 19, 21, 86, 88 कोरोना संक्रमण का गढ़ बन रहे हैं। सेक्टर-21 से सबसे अधिक 14 मामले मिले। जिले में अब तक 48 हजार 133 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 46 हजार 930 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 424 संक्रमितों की मौत हुई है। मौजूदा समय में जिले में 779 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें 151 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं और 628 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। हालांकि अस्पताल में भर्ती 22 संक्रमित आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी हैं और चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही जिले में रिकवरी रेट (मरीजों के स्वस्थ होने की दर) 97.5 फीसदी हो गया है।

सक्रिय मरीजों की दर बढ़ी है। मौजूदा समय में 1.7 फीसदी मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, संक्रमितों के मिलने की दर में भी इजाफा हुआ है। अब पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 8.3 फीसदी हुआ है। शनिवार को जिले में 2670 नमूने लिए गए। इनमें से 2147 की रिपोर्ट लंबित है। प्रति एक लाख की आबादी में 32 हजार 243 नमूने लिए जा रहे हैं। अब तक 5 लाख 80 हजार 389 नमूने लिए जा चुके हैं
- डॉ. रामभगत, कोविड नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed