फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District players showed their strength in state level kick boxing.

Faridabad News: राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 13 May 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
District players showed their strength in state level kick boxing.
-ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने 43 स्वर्ण सहित जीते 66 पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जिले की ड्रैगन मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने पदकों का अर्धशतक लगाया। अकादमी के 34 खिलाड़ियों ने 66 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चार से पांच पदक हासिल किए हैं।

इनमें बालिका वर्ग के माइनस 42 किग्रा में आयरा कक्कड़ और माइनस 30 किग्रा में समक्ष सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा पांच-पांच पदक अपने नाम किए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने चार-चार स्वर्ण पदक और एक-एक रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा आद्या कक्कड़ ने माइनस 32 किग्रा में तीन स्वर्ण और एक रजत सहित चार पदक हासिल किए हैं। आद्या कपूर ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। वहीं एकाग्र सिंह राजपूत ने भी तीन स्वर्ण हासिल किए हैं।
विज्ञापन


अन्य खिलाड़ियों में गर्वित ने माइनस 57 किग्रा में दो स्वर्ण और एक रजत पदक सहित कुल तीन पदक हासिल किए हैं। स्मित पवार ने 24 किग्रा, सिद्धार्थ जैन ने 27 किग्रा और नकुल चौहान ने माइनस 89 किग्रा में दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। वीर प्रताप ने 74 किग्रा में और चक्षण तंवर ने माइनस 84 किग्रा में दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका वर्ग में याजिनी ने प्लस 47 और काजल सेठी ने माइनस 65 किग्रा में दो-दो स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं माइनस 55 में अर्शी, माइनस 60 में सौम्या, माइनस 65 में रशमीत, प्लस 65 में समृद्धि सिंह और प्लस 70 किग्रा में यूवी कौर ने एक-एक स्वर्ण और एक रजत अपने नाम किया है।


वहीं नजर डालें रजत पदक पर तो मीशा मेहता ने माइनस 37 किग्रा में दो रजत पदक और मायशा ने एक रजत और एक कांस्य अपने नाम किए। वहीं आलिया ने माइनस 27 किग्रा, आराध्या ने माइनस 30 किग्रा, लक्षिता ने माइनस 33 किग्रा, हंशिका शर्मा ने माइनस 36 किग्रा, अनुष्का ने माइनस 37 किग्रा और नायशा ने माइनस 65 किग्रा में एक-एक रजत पदक हासिल किया। युविका जैन ने माइनस 36 किग्रा और अंश रावत ने प्लस 47 किग्रा में कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से कोच सुनील कुमार राजपूत बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि नेशनल में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed