फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District players showed their strength in basketball championship

Faridabad News: बास्केटबॉल चैंपियनशिप मेंं जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 24 Aug 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
District players showed their strength in basketball championship
फाइनल में पहुंची बालकों की टीम, बालिकाओं ने जीता कांस्य
विज्ञापन


फरीदाबाद। गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल खेल परिसर में चल रही सब जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और बालकों की टीम फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में टीम का सामना रोहतक की टीम से होगा।


बालकों ने सेमीफाइनल में हिसार को 47-41 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। जिला मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 22 से 24 अगस्त तक चलने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देर रात आयोजित किया जाएगा। इस कारण मुकाबले के नतीजे सोमवार सुबह तक घोषित किए जाएंगे। वहीं, बालिकाओं ने तीसरे स्थान के लिए हुई भिड़ंत में सोनीपत को 28-20 से हराकर कांस्य पदक सुनिश्चित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed