फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District cyber station ready, waiting for green signal

जिले का साइबर थाना बनकर तैयार, हरी झंडी का इंतजार

Wed, 09 Sep 2020 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
District cyber station ready, waiting for green signal
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में जिले का साइबर थाना बनकर तैयार हो चुका है। थाने की इमारत की रंगाई-पुताई के साथ तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है। मंगलवार देर शाम पुलिस आयुक्त ने तीन एसआई समेत 26 लोगों की तैनाती भी कर दी है। अब इस थाने को पुलिस आयुक्त द्वारा हरी झंडी का इंतजार है। इसके शुरू हो जाने के बाद लोग साइबर अपराध की सीधे शिकायत कर सकेंगे। पुलिस विभाग ने अपने पोर्टल ‘हर समय’ पर भी नए साइबर थाने को अपडेट कर दिया है। जहां दर्ज मामलों के एफआईआर की जानकारी पीड़ित को ऑनलाइन प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन

दिल्ली से नजदीक होने के कारण फरीदाबाद जिले में लगातार साइबर अपराध का ग्राफ बढ़ रहा था। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जून के दूसरे सप्ताह में प्रदेश में छह नए साइबर थानों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही जिले में इसके लिए उचित स्थान की तलाश की जा रही थी। पुलिस विभाग ने ओल्ड फरीदाबाद के बैंड मार्केट में जगह चिन्हित कर थाना बनाकर तैयार कर दिया है। इसमें एक प्रभारी, तीन एसआई समेत कुल 26 लोगों की तैनाती भी मंगलवार शाम को कर दी गई है। बुधवार सुबह पुलिस आयुक्त ओपी सिंह द्वारा इस थाने का निरीक्षण का कार्यक्रम तय हुआ था, लेकिन डीजीपी की क्राइम की वीडियो कांफ्रेंसिंग के कारण यह स्थगित हो गया।
विज्ञापन

यह मिलेगा फायदा
साइबर थाना शुरू होने के बाद साइबर अपराध से जुड़े मामलों की शिकायत सीधे की जा सकेगी। अभी तक विभिन्न थानों के माध्यम से शिकायत साइबर सेल तक पहुंचती थी। जहां कई मामलों में छानबीन के बाद एक-एक साल बाद केस दर्ज किए जा रहे थे। अब जांच में तेजी आने के साथ साइबर ठगों पर भी शिकंजा कसा जा सकेगा। - बसंत कुमार, प्रभारी, साइबर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed