फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   District child protection unit is providing support to orphaned children

Faridabad News: अनाथ बच्चों को सहारा दिला रही जिला बाल संरक्षण इकाई

Sun, 10 Aug 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
District child protection unit is providing support to orphaned children
पिछले 10 वर्षों में 159 बच्चों को गोद दिलाया गया है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला बाल संरक्षण इकाई ने हर साल औसतन 16 दिव्यांग व मानसिक रूप से कमजोर अनाथ बच्चों को परिवार का सहारा दिलाया है। इन बच्चों को गोद लेने, अभिभावक नियुक्त करने और पालन-पोषण की व्यवस्था के तहत सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाता है, ताकि वे बेहतर जीवन और शिक्षा के अवसर पा सकें।
बाल संरक्षण अधिकारी गरिमा सिंह तोमर ने बताया कि गोद लिए जाने वाले अधिकतर बच्चे 6 वर्ष तक के होते हैं। पिछले 10 वर्षों में कुल 159 बच्चों को गोद दिलाया गया है, जिनमें से 136 को जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और लंदन जैसे देशों के विदेशी दंपतियों ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और कानूनी प्रावधानों के तहत की जाती है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार किसी भी बच्चे को गोद देने से पहले इच्छुक दंपती की पूरी जांच-पड़ताल की जाती है। इसमें उनकी मानसिक स्थिति, चिकित्सकीय रिपोर्ट, वित्तीय स्थिति और यह भी देखा जाता है कि उनके पास पहले से कोई बच्चा है या नहीं। यह सब इसलिए किया जाता है ताकि बच्चा एक सुरक्षित और स्थिर माहौल में पले-बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरिमा सिंह तोमर ने बताया कि गोद लेने की प्रक्रिया में कई चरण होते हैं, जिनमें आवेदन, दस्तावेज़ सत्यापन, होम स्टडी रिपोर्ट और सक्षम प्राधिकरण की स्वीकृति शामिल है। बच्चों को गोद दिलाने के बाद भी समय-समय पर फॉलो-अप विजिट की जाती है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बच्चा अपने नए परिवार के साथ सुरक्षित और खुशहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed