{"_id":"68eeb7cae25617c39201ada4","slug":"distribution-of-essential-commodities-for-september-will-now-be-on-20th-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53586-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सितंबर की आवश्यक वस्तुओं का वितरण अब 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सितंबर की आवश्यक वस्तुओं का वितरण अब 20 को
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य में सितंबर माह के दौरान एईपीडीएस, एससीएम, पोर्टल एवं पीओएस मशीनों के सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण आवश्यक वस्तुओं (गेहूं, चीनी एवं फोर्टिफाइड सरसों का तेल) का वितरण 15 सितंबर से आरंभ हो पाया था। इस कारण काफी लाभार्थी आवश्यक वस्तुओं के वितरण से वंचित रह गए।उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि ऐसे लाभार्थियों को सितंबर की निर्धारित आवश्यक वस्तुएं 20 अक्तूबर तक वितरित की जाएंगी। इस संबंध में जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रकों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे 20 से पूर्व अपने संबंधित उचित मूल्य दुकानों से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करें।