Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dispute over a 500-rupee transaction leads to break-in and vandalism at a shop and a home.

Faridabad News: 500 रुपये के लेनदेन पर विवाद, दुकान और घर में घुसकर तोड़फोड़

Wed, 18 Nov 2026 05:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Dispute over a 500-rupee transaction leads to break-in and vandalism at a shop and a home.
- पड़ोसी ने फोन कर बेटों और साथियों को बुलाया, फ्रिज-काउंटर तोड़े; परिवार को धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-56 की दलीप कॉलोनी में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार की राशन की दुकान और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद असलम ने पड़ोसी तैय्यब, उसके बेटों रेहान और परवेज समेत छह लोगों पर लोहे की पाइप और कस्सी से हमला करने, सामान तोड़ने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
शिकायत के अनुसार, 15 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे तैय्यब उनकी दुकान पर आया और 245 रुपये का सामान लिया। उसने किसी परिचित से 500 रुपये भिजवाए और पूरी रकम वापस मांगी, जबकि असलम 255 रुपये लौटाने की बात कह रहे थे। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि तैय्यब ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद फोन कर अपने बेटों और साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन

करीब 15 मिनट बाद छह लोग वहां पहुंचे। असलम दुकान का शटर बंद कर अपने फूफा के घर में छिप गए। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान का फ्रिज और काउंटर तोड़ दिया। इसके बाद एक अन्य दुकान में तोड़फोड़ कर उनके घर में घुस गए। घर का दरवाजा और कुंडी तोड़कर उन्हें तलाश किया। इस दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी अजवी के हाथ में चोट लग गई। पीड़ित के अनुसार, हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने डर के कारण पहले शिकायत नहीं दी थी। 17 नवंबर को मिली शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed