फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dispute of property destroyed all family

सरपंची और प्रॉपर्टी के विवाद ने खत्म कर दिया पूरा परिवार

Tue, 08 Sep 2020 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
dispute of property destroyed all family
बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। गांव पन्हैड़ा कलां निवासी डालचंद उर्फ विराट की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है। लोग रह-रह कर नौ साल पहले के उनके भाई राजेंद्र की हत्या का जिक्र कर रहे हैं। उधर, डालचंद के परिवार के लोग इस बारे में बात नहीं करना चाहते।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, करीब दस साल पहले गांव के सरपंच की मौत हो गई थी। सरपंच का उपचुनाव डालचंद के पिता ओमप्रकाश शर्मा ने जीता। कुछ ही माह बाद वर्ष 2011 में एकादशी के दिन सरपंच ओमप्रकाश के घर के पास एक भंडारा था। राजेंद्र एक शादी समारोह से पत्नी के साथ आया था। पत्नी को घर छोड़कर वह भंडारे में पहुंचा तो करीब आधा दर्जन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर राजेंद्र व उसके दोस्त कपिल की हत्या कर दी। आरोप पास ही के गांव पन्हैड़ा खुर्द के युवकों पर था। आरोपियों में से एक कृष्ण की 2017 में मथुरा में हत्या हो गई। इसमें डालचंद जेल गए थे और जमानत पर छूटे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, वे करीब दस दिन पहले ही गांव में माता-पिता से मिलने आए थे। पूर्व सरपंच ओमप्रकाश के दो ही बेटे थे। उनकी चार बेटियों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed