Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Disha shines at the district-state level

Faridabad News: जिला-राज्य स्तर पर दिशा का जलवा

Sat, 28 Nov 2026 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Disha shines at the district-state level
जिला स्तर पर तीन स्वर्ण जीतकर चमकीं दिशा, राज्य में भी झटके तीन पदक
विज्ञापन

- राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में भी लिया हिस्सा, कक्षा दूसरी की छात्रा ने एक साल के अभ्यास में हासिल की उपलब्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। छोटी उम्र में ही रोलर स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन कर कक्षा दूसरी की छात्रा दिशा पांचाल ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। दिशा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतने के बाद राज्य स्तर पर भी दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया।
दिशा श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की फरीदाबाद-1 शाखा में पढ़ती हैं। उन्होंने रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत छह से आठ वर्ष आयु वर्ग की क्वाड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। इसके बाद गुरुग्राम के स्केटर बालियावास में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

नियमित रूप से अभ्यास कर रहीं-
दिशा ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई और अनुभव हासिल किया। वह पिछले एक वर्ष से कोच जितेंद्र सिसोदिया के मार्गदर्शन में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हैं। कम समय में मिली इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने खुशी जताई। उन्होंने दिशा को बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed