{"_id":"64fb040afe6547cbde0dbf19","slug":"discussion-on-digital-media-in-induction-program-at-jc-bose-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12988-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेसी बोस में इंडक्शन प्रोग्राम में डिजिटल मीडिया पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेसी बोस में इंडक्शन प्रोग्राम में डिजिटल मीडिया पर चर्चा
विज्ञापन
अमर उजाला डिजिटल के संपादक जयदीप कार्णिक ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार और मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के चौथे दिन अमर उजाला डिजिटल के संपादक जयदीप कार्णिक ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने एक सच्चे पत्रकार के जीवन में जवाबदेही के महत्व को समझाया और बताया कि यह नैतिक पत्रकारों और डिजिटल रचनाकारों के बीच मूल अंतर है। उन्होंने भाषा पर चर्चा करते हुए बताया कि एक पत्रकार के लिए भाषा की पकड़ होना जरूरी है, अपने शब्दों को लेकर प्रभावशाली होना चाहिए। भाषा पर पकड़ नहीं रखने वाला व्यक्ति आदर्श पत्रकार नहीं बन सकता। विज्ञापन कम मिलने पर परंपरागत मीडिया के सामने तमाम तरह की परेशानियां आने लगती हैं। पत्रकारों पर भी संकट रहता है। जबकि डिजिटल मीडिया में कोई भी व्यक्ति वेबसाइट बनाकर लैपटॉप या फिर मोबाइल से ही काम शुरू कर सकता है।