फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Discussion Held on Security Arrangements in the Sector and Society

Faridabad News: सेक्टर व सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

Thu, 16 Apr 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Discussion Held on Security Arrangements in the Sector and Society
पुलिस पब्लिक कोआर्डिनेशन बैठक का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल ने अपने कार्यालय में रोड सेफ्टी के सदस्यों, आरडब्ल्यूए के सदस्यों, मार्केट प्रधान व अन्य गणमान्यों के साथ पुलिस पब्लिक कोआर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बैठक के दौरान निजी बसों व ऑटो चालकों के ठीक प्रकार से अपने वाहनों के संचालन, मार्केट में अतिक्रमण, ठेकों के सामने शराब पीना, सेक्टर व सोसाइटी में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त करना आदि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।


उन्होंने गोष्ठी के दौरान कहा कि उनकी की ओर से हाल ही में बस अड्डा पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए चेकिंग की गई थी। प्रबंधक थाना शहर, प्रभारी चौकी बस स्टैंड व ट्रैफिक स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि ठीक प्रकार से यातायात संचालित हो। शराब ठेकों के आसपास पुलिस की ओर से गश्त की जा रही है और जो कानून की अवहेलना कर रहा है उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ मार्केट में अतिक्रमण की बड़ी समस्या है, जिसके लिए नगर निगम के सहयोग से निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने आरडब्ल्यूए के सदस्यों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed