फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dirt spread in the market, lack of toilets causes problems

Faridabad News: मार्केट में फैली गंदगी, शौचालय न होने से होती है परेशानी

Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread in the market, lack of toilets causes problems
लोगाें ने कहा, जलभराव के बाद निकासी का नहीं है कोई इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में शौचालय नहीं होने के कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्केट में जगह- जगह गंदगी के कारण सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। दुकानदारों ने बताया कि मार्केट में लावारिस पशुओं और कुत्तों के आतंक से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति से भी जूझना पड़ता है। यह बातें बृहस्पतिवार को मार्केट के दुकानदारों ने संवाद कार्यक्रम में कहीं और प्रशासन से समाधान की मांग की।


रतन, रवि, कमल, एस के, उमेश, संजय, विनय व अन्य लोगों ने बताया कि सड़क कई वर्षों से खराब पड़ी हुई है। इसको लेकर कई बार शिकायत भी प्रशासन से की गई है। मार्केट में पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है जिसके कारण सुबह- शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इन सभी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उम्मीद है कि आपके माध्यम से अधिकारी सुन लें और जल्द इसका समाधान करें।
विज्ञापन

दुकानदारों से बातचीत

सबसे बड़ी समस्या शौचालय नहीं होने की है। हमारी प्रशासन से मांग है कि समस्या की ओर ध्यान दिया जाए। - रवि डुडेजा, दुकानदार
--

सड़क खराब होने के चलते कई बार लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। सड़क का निर्माण जल्द होना चाहिए। - राजेश, दुकानदार
--
मार्केट में बरसात के मौसम में जलभराव होता है। जिसकी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। - तरुण गोयल, दुकानदार
---

लावारिस पशु आए दिन लोगों पर हमला कर देते हैं। जिससे लोगों को चोट भी आ जाती है। - अशोक अरोड़ा, दुकानदार

---
मार्केट में सीवर ओवरफ्लो की समस्या रहती है। जिससे गंदगी फैली रहती है। -
ओम प्रकाश, दुकानदार
---
कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे आधी सड़क लोगों ने घेरी हुई है। - हरीश अरोड़ा, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article