{"_id":"6a68f9d4d72dec5c9e030417","slug":"direct-roadways-bus-service-launched-from-ballabhgarh-to-jewar-airport-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76017-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरिद्वार जाने वालों की बढ़ी भीड़, अतिरिक्त बसों का हो रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरिद्वार जाने वालों की बढ़ी भीड़, अतिरिक्त बसों का हो रहा संचालन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सावन का महीना बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ के कारण अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी ने बताया कि वर्तमान में बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए प्रतिदिन दो नियमित बसों का संचालन किया जा रहा है। पहली बस सुबह 5:30 बजे और दूसरी बस रात 8:00 बजे रवाना होती है। इसके अलावा पलवल से बल्लभगढ़ होते हुए हरिद्वार जाने वाली एक नियमित बस भी संचालित की जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिल रही है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज ने हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की संख्या के अनुरूप बसों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। उनकी ओर से सोमवार की रात को एक अतिरिक्त बस का संचालन किया गया। वहीं मंगलवार को दो अतिरिक्त बसों का संचालन हुआ। उन्होंने बताया कि यदि यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन के निर्देश जारी किए जाते हैं तो बसों के मार्ग और समय में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। रोडवेज प्रशासन ने कर्मचारियों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी है।