{"_id":"6aaec8a44b17c141c10dfe73","slug":"dilapidated-roads-in-ajay-nagar-causing-commuting-difficulties-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80462-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अजय नगर में जर्जर सड़कें, आवाजाही में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अजय नगर में जर्जर सड़कें, आवाजाही में हो रही परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पल्ला इलाके के अजय नगर में जर्जर सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कई जगह सड़कों की हालत इतनी खराब है कि लोगों को गड्ढों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। सड़कों पर जगह-जगह उखड़ी हुई परत भी दिखाई देती है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कें खराब होने के कारण रोजमर्रा के काम के लिए निकलना भी मुश्किल हो गया है। सुबह और शाम के समय जब सड़कों पर आवाजाही अधिक रहती है, तब वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है। कई स्थानों पर गड्ढों की वजह से वाहन अचानक धीमे करने पड़ते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। वहीं दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश होने पर समस्या और बढ़ जाती है। गड्ढों में पानी भरने के बाद उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी सावधानी से निकलना पड़ता है।
अजय नगर निवासी हेमंत ने बताया कि सड़कों की हालत काफी समय से खराब है। रोज इसी रास्ते से आना-जाना होता है। गड्ढों की वजह से वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। वहीं स्थानी निवासी निवासी केतन ने बताया कि सड़कें खराब होने से पैदल निकलने में भी काफी दिक्कत होती है। गड्ढों और उखड़ी सड़कों के कारण बच्चों और बुजुर्गों को संभलकर चलना पड़ता है।
विज्ञापन
जहां भी सड़कें खराब हैं, विभाग उनकी मरम्मत करवाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
- अजय पंघाल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम