फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Digitally arrested for 55 hours, called from Faridabad to Bihar, defrauded of Rs 5 lakh

Faridabad: बैंककर्मी को 55 घंटे डिजिटल अरेस्ट रख फरीदाबाद से भेजा बिहार, दिखाया ये डर और ठग लिए पांच लाख रुपये

Wed, 27 Nov 2024 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2024 12:57 AM IST
सार

फरीदाबाद के सेक्टर-80 निवासी बैंककर्मी को साइबर ठगों ने दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान जालसाजों ने उन्हें डराकर फरीदाबाद से मधुबनी (बिहार) बुला लिया।
 

विज्ञापन
Digitally arrested for 55 hours, called from Faridabad to Bihar, defrauded of Rs 5 lakh
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

विस्तार

फरीदाबाद में पूर्व सेनाकर्मी और पीएनबी में लिपिक के पद पर कार्यरत एक शख्स को 55 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के साथ 6.68 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का डर दिखाकर पीड़ित को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान जालसाजों ने उन्हें डराकर फरीदाबाद से मधुबनी (बिहार) बुला लिया।
विज्ञापन


इस दौरान उनके बैंक खाते से 5.03 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। पीड़ित का बेटा बिहार पहुंचा। वह पिता को लेकर वापस फरीदाबाद आया। बाद में मामले की शिकायत साइबर अपराध सेंट्रल थाने में की गई। पीड़ित का बयान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिन बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं, उसकी जानकारी जुटाकर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस सीडीआर से भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित आदित्य कुमार झा परिवार के साथ फरीदाबाद के सेक्टर-80 में रहते हैं। वह वायुसेना में सार्जेंट के पद से रिटायर हुए हैं। फिलहाल पीएनबी में लिपिक के पद पर तैनात हैं। पांच नवंबर को चुनाव में उनकी ड्यूटी थी। देर रात करीब 12 बजे वह घर पहुंचे। पत्नी व बेटा दिल्ली के झंडेवालान मंदिर चले गए थे। सुबह 9:50 पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताकर कहा कि उनका मोबाइल नंबर दो घंटे में बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आधार पर किसी ने दिल्ली में एक सिम कार्ड लिया है। उस नंबर से जुआ खेलने के और गंदे मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस वजह से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी दौरान दूसरे जालसाज ने सीनियर अधिकारी बन विजय कुमार नाम से बात की। इसके बाद आरोपी ने खुद को सीबीआई का डीसीपी बताया और कहा कि अरेस्ट वारंट निकल गए हैं। यह सुनते ही आदित्य बुरी तरह डर गए।

दो घंट में सीबीआई ऑफिस पहुंचने को कहा
कॉल करने वाले ने उन्हें दो घंट में सीबीआई के दिल्ली ऑफिस पहुंचने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने बताया कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज हो चुका है। नवाब मलिक के साथ 6.68 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में वह भी शामिल हैं। मना करने पर आरोपी ने उनके बैंक खाते की जानकारी मांगी।

वीडियो कॉल काटने पर होगी कार्रवाई
वीडियो कॉल कर उसे न काटने के लिए कहा गया। आरोपियों ने कहा कि उनके बैंक खाते में रकम की जांच की जाएगी। इसके लिए पहले उनको दिए गए खाते में रकम ट्रांसफर करवानी होगी। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि वह वीडियो कॉल बंद नहीं करेंगे, नहीं तो परिवार के खिलाफ कार्रवाई होगी। आरोपियों ने पीड़ित से फरीदाबाद के बैंकों से रुपये ट्रांसफर करवाने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो पीड़ित को बिहार के मधुबनी स्थित उनके बैंक की होम ब्रांच जाने के लिए कहा। पीड़ित बिना फोन काटे ट्रेन से बिहार पहुंचे। इसके बाद 5.03 लाख की रकम ट्रांसफर कर दी गई। इस बीच आठ नवंबर की शाम को ग्रामीणों का शक हुआ। उन्होंने आदित्य का फोन लेकर आरोपियों से बात की तो फोन कट गया।


कई खातों में डाली गई रकम
इसके बाद पीड़ित का बेटा गांव पहुंचा। अगले दिन वह पिता को लेकर फरीदाबाद पहुंचा। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वसूली गई रकम को कई खातों में घुमाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed