फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Digital education campaigns: 13,237 tablets in schools found defective.

Faridabad News: अभियानों में डिजिटल शिक्षा, स्कूलों में 13,237 टैबलेट खराब

Wed, 23 Sep 2026 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Digital education campaigns: 13,237 tablets in schools found defective.
परीक्षा की तैयारी के बीच विद्यार्थी डिजिटल स्टडी सामग्री से वंचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आज के दौर में विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन सरकारी स्कूलों में इसकी जमीनी स्थिति अलग नजर आ रही है। जिले में करीब 26,475 विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट में से 13,237 खराब हो चुके हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थी डिजिटल माध्यम से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। 25 सितंबर से सरकारी स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा की तैयारी के बीच खराब टैबलेट विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।

सरकार की ओर से कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए थे। इन पर पढ़ाई से जुड़ी स्टडी सामग्री के साथ कक्षाओं के लाइव वीडियो भी उपलब्ध कराए जाते हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई के साथ डिजिटल माध्यम से भी तैयारी का अवसर देना था। लेकिन हजारों टैबलेट खराब होने से योजना का लाभ विद्यार्थियों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है। विद्यार्थियों ने बताया कि टैबलेट खराब होने के कारण वे कई बार ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई अध्ययन सामग्री और कक्षाओं के वीडियो नहीं देख पाते। ऐसे में अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी के दौरान भी उन्हें डिजिटल सामग्री का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है, जो परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम की रिवीजन के लिए टैबलेट पर उपलब्ध सामग्री का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


छह महीने से मरम्मत का इंतजार

शिक्षकों के अनुसार कई टैबलेट कई महीनों से खराब पड़े हैं। स्कूल स्तर पर इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन इन्हें कब तक ठीक कराया जाएगा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। इससे सवाल उठ रहा है कि डिजिटल शिक्षा के लिए दिए गए उपकरण खराब होने के बाद उनकी मरम्मत की व्यवस्था समय पर क्यों नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब टैबलेटों की सूचना विभाग को भेजी गई है। इनको जल्द ही ठीक करवाकर छात्रों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। -धर्मेंद्र अधाना, योजना समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed