फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Didn't take him to hospital when he felt unwell, died due to heart attack

Faridabad News: तबीयत खराब होने पर नहीं ले गए अस्पताल, दिल का दौरा पड़ने से मौत

Tue, 25 Jun 2024 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Didn't take him to hospital when he felt unwell, died due to heart attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। गांव बघौला स्थित कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि तबीयत खराब होने के बारे में जानकारी देने के बावजूद मैनेजर ने कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी, जिससे उनकी मौत हो गई। कंपनी में ऑक्सीजन व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं थी। गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत पर कंपनी के मैनेजर के खिलाफ गैर-इरातदन हत्या का मुकदमा दर्ज लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के अनुसार दिल्ली निवासी अजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह एक अखबार में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके जीजा अनूप कुमार (35) गांव बघौला स्थित जेएसडब्ल्यू एमआई कंपनी में नौकरी करते थे। 23 जून की रात को उनके पास अनूप कुमार का फोन आया और उन्होंने बताया कि सीने में तेज दर्द हो रहा है, परंतु कंपनी के मैनेजर ने छुट्टी देने से मना कर दिया और कहा कि रात को ड्यूटी करके चले जाना।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार सोमवार सुबह उनके पास अनूप के साथी का फोन आया कि अनूप की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उन्होंने अनूप के सहकर्मियों से जानकारी ली तो पता चला कि कंपनी में न तो ऑक्सीजन सिलेंडर है और न ही प्राथमिक उपचार व एंबुलेंस की व्यवस्था है। अनूप द्वारा बार-बार खराब सेहत के बारे में बताने के बाद भी उन्हें समय से अस्पताल नहीं ले जाया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed