फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dharampal Singh becomes the new Chief Town Planner of Faridabad Municipal Corporation

Faridabad News: धर्मपाल सिंह बने फरीदाबाद नगर निगम के नए चीफ टाउन प्लानर

Thu, 11 Sep 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dharampal Singh becomes the new Chief Town Planner of Faridabad Municipal Corporation
फरीदाबाद। अर्बन लोकल बॉडी ने फरीदाबाद नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए धर्मपाल सिंह को नया चीफ टाउन प्लानर नियुक्त किया है। इस संबंध में विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। धर्मपाल सिंह फिलहाल नगर निगम करनाल में सेवाएं दे रहे थे। आदेश के अनुसार, उन्हें तुरंत प्रभाव से फरीदाबाद में ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


धर्मपाल सिंह के अनुभव को देखते हुए विभाग ने यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। उम्मीद जताई जा रही है कि फरीदाबाद शहर की योजनाबद्ध विकास प्रक्रिया को अब नई गति और दिशा मिलेगी। नगर निगम प्रशासन ने भी उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि फरीदाबाद तेजी से विकसित होता शहरी क्षेत्र है, जहां नियोजित विकास और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed