{"_id":"64cbba8cff0e34f1a8094776","slug":"dgp-and-adgp-cid-reviewed-the-security-arrangements-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10660-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीजीपी और एडीजीपी सीआईडी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीजीपी और एडीजीपी सीआईडी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली
कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल और एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए फरीदाबाद पहुंचे। इस दौरान पुलिस आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, संयुक्त आयुक्त ओपी नरवाल और डीसीपी क्राइम सहित सभी जोन के डीसीपी मौजूद रहे। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ने डीजीपी को शहर के हालात से अवगत कराते हुए बताया कि ताजा घटनाक्रम को देखते हुए शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। तीनों जोन में अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई है। असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियों बाहर से बुलाई गई हैं जिसमें एक सीआरपीएफ, एक मधुबन से और एक आईआरबी, दो एसएसबी की कंपनियां शामिल हैं। सभी डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने स्तर पर पीस कीपिंग कमेटियों के साथ बैठक कर समाज में शांति व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधित भड़काऊ और झूठे मैसेज फॉरवर्ड करने करने वाले असामाजिक तत्वों की साइबर पुलिस निगरानी कर रही है।