फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   dfsgfd

Faridabad News: छात्रों का डाटा पांच जनवरी तक करना होगा अपडेट

Thu, 01 Jan 2026 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
dfsgfd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। एससी, पिछड़ा वर्ग और बीपीएल योजना के तहत छात्रों मिलने वाली स्कॉलरशिप का तृतीय तिमाही का डेटा स्कूल प्राचार्यों को वन स्कूल पोर्टल पर अपडेट करना होगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पांच जनवरी तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।




विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई स्कूल डेटा अपलोड नहीं करेगा तो इस पर होने वाली कार्रवाई के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी बच्चे का डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं होगा तो उसे स्कॉलरशिप जारी नहीं की जाएगी। पोर्टल पर डाटा अपलोड करने में स्कूल को यदि कोई समस्या आ रही है तो मुख्यालय स्तर पर उसका समाधान किया जाएगा। मुख्यालय ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस पर पर स्कूल प्राचार्य से सीधे बातचीत करके तकनीकी समस्या को दूर करा सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि सभी सम्बन्धित स्टाफ को इस विषय में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed