{"_id":"69bd99308f154fbfca0608fe","slug":"devotees-visiting-kalka-ji-temple-in-delhi-from-metro-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65455-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेट्रो से दिल्ली के कालका जी मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेट्रो से दिल्ली के कालका जी मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्त
विज्ञापन
फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी से सैकड़ों लोग मेट्रो से सफर करके दिल्ली के ओखला स्थित कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। नवरात्र की वजह से मेट्रो में सुबह-शाम भीड़ देखने को मिल रही है। बल्लभगढ़ बस डिपो के पास राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन बना हुआ है। स्टेशन से सीधी आईएसबीटी दिल्ली के लिए मेट्रो संचालित की जाती है। यह मेट्रो दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर भी जाती है। नवरात्र के के कारण स्मार्ट सिटी से सैकड़ों भक्त कालकाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए मेट्रो से जा रहे हैं। इसी वजह से फरीदाबाद से जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार और रविवार को मेट्रो में यात्रियों की भीड़ और बढ़ेगी क्योंकि इन दोनों दिनों में छुट्टी होने की वजह से लोग ज्यादा संख्या में माता रानी के दर्शन करने के लिए जाएंगे।