फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Devotees going to Kalkaji temple hit by uncontrolled truck in faridabad ncr

Faridabad: कालकाजी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

Thu, 19 Oct 2023 01:03 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 01:03 PM IST
सार

दिल्ली के कालकाजी मंदिर पैदल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। 

विज्ञापन
Devotees going to Kalkaji temple hit by uncontrolled truck in faridabad ncr
श्रद्धालुओं पर चढ़ा बेकाबू ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर बिल्लोच से पैदल चलकर दिल्ली कालका मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर एक बेकाबू ट्रक चढ़ गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फतेहपुर बिल्लोच निवासी शिवचरण ने थाने में शिकायत दी है। राम अवतार, बलजीत, प्रेमराज, हंसराज, हरिचन्द, किरन, राखी, शिक्षा, भावना और बच्ची कोमल कालका दिल्ली मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। सेक्टर 31 बाईपास रोड पर पहुंचे तो थकावट होने के कारण सभी रोड के साथ बने नाले पर बैठ गए। 
विज्ञापन


राम अवतार, बलजीत, प्रेमराज और बच्ची कोमल सड़क के किनारे बैठे हुए थे। देर रात करीब सवा ग्यारह बजे एक ट्रक चालक खेडी पुल रोड से लापरवाही से चलाता हुआ आया और सड़क पर बैठे राम अवतार, बलजीत, प्रेमराज औक बच्ची कोमल को टक्कर मार दी। बलजीत और राम अवतार की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब ग्यारह बजे लोगों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस मामाले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed