फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Development work going on at war level without discrimination: Gurjars

बिना भेदभाव के युद्धस्तर पर चल रहे विकास कार्य : गुर्जर

Sat, 27 Mar 2021 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Development work going on at war level without discrimination: Gurjars
बल्लभगढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में बिना भेदभाव के समान विकास के तहत युद्धस्तर पर कार्य चल रहे हैं, चाहे सड़कें बनाने की बात हो या सीवरेज लाइन डालने या फिर पीने के पानी की या फिर शहर की कनेक्विटी की बात हो, हर स्तर पर कार्य जोरों पर है। गुर्जर ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते विकास का जो पहिया थम गया था, अब उसको तेजी से चलाकर विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है। गुर्जर शनिवार को अपने सेक्टर-28 स्थित निवास पर भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी मनीष बत्रा मंडल अध्यक्ष फरीदाबाद, सागर दुआ एनएच मंडल के उपाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किए जाने के उपरांत उन्हें संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने कृष्णपाल गुर्जर का सम्मान देने पर आभार जताया। गुर्जर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीढ़ होते हैं और कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है और भाजपा पार्टी में कर्मठ एवं मेहनती कार्यकर्ताओं की भरमार है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का जन-जन में प्रचार प्रसार करें ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व आम लोगों तक पहुुंच सके। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा, हरबीर चौधरी, पारस राय, वरुण बंसल, रंजीत रावल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed