फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Details of children orphaned by Corona will be safe on the portal

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों का पोर्टल पर वितरण डालने के लिए पोर्टल शुरू.

Sun, 08 Aug 2021 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Details of children orphaned by Corona will be safe on the portal
फरीदाबाद। कोरोना महामारी में अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों को बड़ी राहत देने की पहल की गई थी। अब सरकार की ओर से ऐसे बच्चों की जानकारी अपलोड करने के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम के अधिकारिक पोर्टल की शुरुआत कर दी गई है। पोर्टल पर 21 मार्च की अवधि के दौरान कोरोना से मरने के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की जानकारी अपडेट कर सुरक्षित रखी जाएगी। जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना को 29 मई को बाल कल्याण में लान्ॅच किया था। इसका उद्देश्य उन बच्चों का समर्थन करना है, जिन्होंने 1 मार्च के बाद की अवधि में अपने किसी भी अभिभावक को खोया है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों की व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य बीमा के माध्यम से उनकी भलाई को सक्षम बनाना और उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना और उन्हें 23 वर्ष की आयु तक पहुंचने पर वित्तीय सहायता के साथ आत्मनिर्भर अस्तित्व के लिए तैयार करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed