{"_id":"692b3ee39dc28c1bff00b954","slug":"despite-the-yamuna-rivers-water-level-receding-pontoon-bridges-remain-uninstalled-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56767-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यमुना नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद नहीं लगे पांटून पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यमुना नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद नहीं लगे पांटून पुल
विज्ञापन
धीमी गति से चल रहा काम, किसानों को हो रही परेशानीसंवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। यमुना नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से दो गांवों में अभी तक पांटून पुल नहीं लगाए गए हैं। पुल को लगाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिस वजह से किसानों को खेत में बुआई करने के लिए परेशानी हो रही है।
गांव शाहजहांपुर, साहुपुरा, चांदपुर, अरुआ, फज्जुपुर, इमामुद्दीनपुर, नया गांव, मोठूका, लतीफपुर, दूल्हेपुर के हजारों ग्रामीणों की जमीन यमुना के उस पार है, जिस पर किसान खेती करते हैं। उन खेतों पर जाने के लिए किसान पांटून पुल का इस्तेमाल करते थे। लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन पुल लगाए जाते हैं। इनमें एक पुल एतमादपुर के पास, दूसरा शाहजहांपुर के पास और तीसरा छांयसा में लगाया जाता है। हर साल बरसात का मौसम शुरू होने से पहले 15 जून के आसपास नदी पर पेंटूल पुल को हटा दिया जाता है। 15 अक्तूबर तक दोबारा से लगा दिया जाता था। इस बार बरसात ज्यादा होने की वजह से पुल को लगाने में देरी हो गई। अब विभाग की ओर से गांव एतमादपुर में तो पुल को लगा दिया गया है लेकिन गांव छांयसा और गांव शाहजहांपुर में पुल को लगाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिस वजह से किसानों को यमुना नदी के उस पार बने खेतों में जाने के लिए 10 से 12 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
वर्जन
विभाग की ओर से पुल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कुछ खामी आने की वजह से पुल का कार्य धीमी गति से चल रहा है जोकि एक सप्ताह के अंदर पूरा हो जाएगा। - प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग