{"_id":"66e8b185dc159648d20c8844","slug":"despite-manohar-lals-persuasion-kehar-singh-remained-firm-on-the-decision-did-not-withdraw-his-nomination-faridabad-news-c-24-1-fb11002-108619-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मनोहर लाल के मनाने के बावजूद केहर सिहं फैसले पर अडिग, नहीं लिया नामांकन वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मनोहर लाल के मनाने के बावजूद केहर सिहं फैसले पर अडिग, नहीं लिया नामांकन वापस
विज्ञापन
जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में अब 34 उम्मीदवार मैदान में, 4 ने लिया नामांकन वापस
संवाद न्यूज़ एजेंसी
पलवल। नामांकन वापसी और छंटनी प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर केवल चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। वहीं, भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहें पूर्व विधायक केहर सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कहने के बावजूद अपना नामांकन वापस नहीं लिया। अब जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 34 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
पलवल जिले के अंदर होडल, हथीन तथा पलवल तीन विधानसभा क्षेत्र हैं इन तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जजपा तथा इनेलो-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव मैदान में है। सोमवार को नामांकन वापसी के दिन पलवल से एक, होडल से एक और हथीन से दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया। आखिरी दल अपने बागियों को मनाते नजर आए, लेकिन बागी माने नहीं। हथीन से भाजपा के बागी नेता केहर सिंह रावत ने कहा कि पूर्व सीएम का फोन आया था पर वह मैं चुना मैदान में हूं। वहीं, कांग्रेस से बागी होकर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र तेवतिया भी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।