फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Described the pain of the horrors of partition

Faridabad News: विभाजन की विभीषिका के दर्द को बयां किया

Sat, 12 Aug 2023 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Described the pain of the horrors of partition
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र में विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन एनआईटी स्थित गोल्फ क्लब के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 14 अगस्त 1947 को भारत के लिए रवाना हुई ट्रेन में शामिल कुछ लोगों को मंच पर बिठाया गया। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में हुए कत्लेआम का भयावह दृश्य अपनी आंखों से देखा और अपने लोगों की हुई दर्दनाक मौत का दुख सहा। इसमें चुन्नीलाल भाटिया, सुरेन्द्र सिंह, पार्वती भाटिया आदि शामिल थे। सुरेन्द्र सिंह को उस समय 5 वर्ष की उम्र में 5 गोलियां लगी थी। उनका अंगूठा उस त्रासदी में कट गया था।

कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह भाटिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को आजादी के इतिहास से अवगत कराया गया। इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने विभाजन की विभीषिका के दर्द को साझा किया। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों के अदम्य साहस एवं सहिष्णुता की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। फरीदाबाद शहर की पहचान में इनके पुरुषार्थ का बहुत बड़ा योगदान है। इस अवसर पर सीमा त्रिखा ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी शिरकत की और विभाजन की विभीषिका का दर्द अपने शब्दों में बयां किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed